Type Here to Get Search Results !

क्राइसिस में फाइनेंसियल मैनेजमेंट-

 Atul Vinod-

अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था कि मुश्किल दौर से भविष्य की बेहतर संभावनाएं भी निकलती हैं| कठिनाइयां हमसे बहुत कुछ लेती है तो बहुत कुछ सिखा कर भी जाती हैं |

Thingmangement-Newspuran

Things To Manage Your Finances Under Lockdown & Unlocks

वक्त का संकेत है कि आने वाले समय में देश में आर्थिक तंगी के हालात बनेंगे|  देश और दुनिया की आर्थिक बदहाली का असर आम आदमी पर पड़ता है|  ऐसे में  हर व्यक्ति को अपने स्तर पर फाइनेंसियल मैनेजमेंट करना पड़ेगा

लंबे लॉकडाउन के बाद देश में आर्थिक स्थिति चरमरा गई है|  देश के दिल मध्य प्रदेश में तो अभी तक इस साल का बजट ही पेश नहीं हुआ है|  राज्य और केंद्र सरकारों के आय के स्रोत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं|

बेरोजगारी और तंगहाली के चलते  अनेक लोगों की परेशानियों की कहानियां सामने आ रही हैं|  आर्थिक मंदी का असर हर ओर  है|

सरकार ने बैंक की किस्तों  को टालने  का ऑप्शन दिया है लेकिन यह व्यावहारिक नहीं है|  जो किस्ते नहीं भरी जाएंगी उनका कई गुना पेमेंट आने वाले समय में लोगों को करना पड़ेगा|   ऐसे में ईएमआई न टालना ही बेहतर विकल्प है|

कुछ की नौकरी जा चुकी है तो कुछ की नौकरी जाने का खतरा है|  कई सेक्टर ऐसे हैं जहां पर कारोबार लगभग ठप हो गया है|  आर्थिक विशेषज्ञ आने वाले समय में  घर मंदिर की  आशंका व्यक्त कर रहे हैं| जीडीपी माइनस में जा सकती है|

पिछले 3 महीने में उत्पादन पर असर पड़ा है, खरीदारी ना के बराबर हुई है,  कई सेक्टर ऐसे हैं जहां पर कारोबार ठप्प पढ़ा रहा|  फाइनेंशियल एक्सपर्ट कहते हैं कि इस साल बीजेपी पर 5 फ़ीसदी का फर्क पड़ेगा|

रिसर्च कहती है कि पिछले 40 साल का सबसे खराब आर्थिक दौर आने वाला है| 1951-52 के बाद GDP चार वित्त वर्ष में माइनस में गयी है। 1980 के बाद तो किसी भी साल ऐसी नौबत नहीं आई। हालांकि एग्रीकल्चर सेक्टर में कुछ राहत की उम्मीद है|  ऐसे में हम सबको अपने फाइनेंसियल मैनेजमेंट पर खास फोकस करना होगा|
thinking-money-Newspuran-02
Financial Management During coronavirus
आर्थिक मंदी में हमें  हर हाल में बचत पर फोकस करना होगा|  किसी भी स्थिति में हमें ऐसे खर्चे नहीं करने हैं जो  जरूरी भी हो सकते हैं लेकिन उनके बिना काम भी चल सकता है|  जैसे हम नए जूते या कपड़े लेने से बच सकते हैं|  टेलीविजन, मोबाइल, एसी, टीवी, फ्रिज इस तरह की चीजों को अपग्रेड करने से बच सकते हैं|  अपने घर को पेंट कराने  को अवॉइड कर सकते हैं|

याद रखिए अच्छी नौकरी की संभावनाएं फिलहाल तो बिल्कुल भी नहीं हैं|  आप जहां हैं वहां बने रहिए|  हर हाल में  अपनी आय के नए स्रोत को तलाशते रहिए|

अपनी संपत्ति को बेचने से बचिए,  किसी भी हालत में  एमआई को मत टालिए|

मेडिकल इंश्योरेंस जरूर ले लें|  मेडिकल से जुड़ी हुई सरकार की योजनाओं में जरूर हिस्सेदारी करें|  क्योंकि बीमारी के लिए आप अपनी जेब से खर्च करेंगे तो आपका बजट गड़बड़ा जाएगा|

Make the best of this short time to come out financially stronger and give you benefits that will last a lifetime.

एक रिसर्च के मुताबिक हम लोगों का 50% खर्च  खाने किराए ईएमआई और शिक्षा में लग जाता है, 30% पैसा हम रेस्टोरेंट्स मूवी घूमने-फिरने और शॉपिंग में खर्च कर देते हैं, 20% पैसा आकस्मिक कार्य में लग जाता है|  जैसे कार्य बाइक की सर्विसिंग, बीमारी, शादी ब्याह| इसमें से 50% जरूरी है 20% आकस्मिक है वह भी जरूरी है जो पैसा हम बचा सकते हैं बाकी बचे 30% में से|
Finance-Newspuran-03
Improve your personal finance during lockdown
सोचे कि आप खर्च में कहां-कहां कटौती कर सकते हैं|  एक से ज्यादा वाहन है तो एक्स्ट्रा व्हीकल को निकाल दें|  डीटीएच का बड़ा प्लान दे रखा है तो उसे छोटा कर दें|  दो सिम ले रखी है तो एक बंद कर दें|  कार से चल रहे हैं और कुछ दिन तक बाइक से काम चल सकता है तो बाइक से काम चलाएं पेट्रोल बचाएं|

कोई चीज खरीद रहे हैं तो ब्रांड पर ना जाएँ|  एक-दो साल नॉन ब्रांडेड चीजें ही खरीद कर काम चला लें|घर में एसी की बजाय पंखे या कूलर से काम चलाएं| बिजली की जितनी हो सके बचत करें और अपने बिल्कुल भी कम करें|

घर वालों को देश दुनिया की आर्थिक स्थिति की जानकारी दें और आने वाले समय की आशंकाओं से भी अवगत कराएं और उन्हें हर हाल में बचत के लिए प्रेरित करें|

हो सके तो अपने क्रेडिट कार्ड सरेंडर कर दें|   क्रेडिट कार्ड से कुछ भी खरीदने से बचें|

अपने पास हमेशा इमरजेंसी  फंड रखें|  आने वाले समय के लिए कुछ बचा कर रखें

वारेन बुफेट कहते हैं कि वही खरीदिए जिसे अपने पास रख कर आप खुश हों भले ही बाजार 10 वर्षों के लिए बंद हो जाए| 

बफिट ये भी कहते हैं कि आदतों का बोझ इतना न बढ़ा लें कि उसे ढोना मुश्किल हो जाए|  

दरअसल हमारे खर्चे हमारी आदतों की वजह से ही बढ़ जाते हैं| 

लक्ष्मी मित्तल का कहना है कि मुश्किल वक्त जिंदगी में आता है कसौटी के ऐसे दौर का सामना करने में आपकी निर्णय शक्ति और समर्पण ही सबसे ज्यादा काम आते हैं|