कल्पना कीजिए यदि आपको हर समय वह सब मिल जाता है जो आप चाहते हैं
बिना किसी संघर्ष के बिना मेहनत के बिना किसी चुनौती के
जिन्हें पाकर आपको लगता है , बहुत शानदार
लेकिन इससे आप कमजोर बन जाते हो ।
और जब आपकी जिंदगी में कठिनाइयां आएगी तब आपको पता चलेगा कि आप इन चुनौतियों का सामना करना जानते ही नहीं ।
क्योंकि आपने कभी संघर्ष और चुनौतियां देखी ही नहीं । आपने कभी कठिनाइयां देखी ही नहीं , जो आप को मजबूत बनाती
आप संघर्ष के बिना आगे नहीं बढ़ सकते , विकसित नहीं हो सकते ।
बिना प्रतिरोध के प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो सकती ।
दर्द आपका दोस्त है , भले ही वह इस वक्त आपको अपना मित्र ना लगे ।
लेकिन आपकी आत्मा के विकास के लिए , दीर्घकालीन लाभ के लिए , मजबूत इंसान बनने के लिए , दुख आपका दोस्त है ।
आपने यदि कभी असफलता नहीं देखी ,आपने यदि कभी चुनौती और संघर्ष नहीं देखा ,
यदि आप कभी हताश नहीं हुए !
आप में क्षमता विकसित नहीं हो सकती , साहस और करुणा विकसित नहीं हो सकती
यदि आप दुख और पीड़ा के दौर से नहीं गुजरते तो आप अपने आप को मजबूत कैसे बनाते |
आपको दुख दर्द दिया जाता है , क्योंकि
आप को स्ट्रांग बनना है ।
क्योंकि आपको मजबूत साहसी और दृढ़ निश्चयी बनना है
ताकी आप दूसरों को प्रेरित कर सकें
जीवन की हर एक परिस्थिति एक सबक होती है
और आप सीखते हैं वह सारी क्वालिटी जो आपको और स्ट्रांग बनाती है
ये आपको धैर्य सिखाते है , यह आपको आत्मशक्ति देते हैं
इसलिए मत भागो
आप जीवित हैं क्योंकि आपके जीने का उद्देश्य अभी बाकी है ।
यदि आप चलने का फैसला करते हैं आगे बढ़ने का फैसला करते हैं
तब आपका स्ट्रगल आपके जिंदगी की स्टोरी बन जाती है
आपका संघर्ष आपको वह इंसान बनाता है जो आप बनना चाहते हैं ।
आप का संघर्ष आपको मिला हुआ एक तोहफा है
देखिए
जिन्होंने भी संघर्ष किया
बुरी परिस्थितियों का सामना किया
उनके लिए यह तोहफा बन गया
कोई भी उस व्यक्ति की कहानी नहीं सुनना चाहता
जिसको
सब कुछ थाली में परोसा हुआ मिल गया
लोग उसे पसंद करते हैं जिसने तकलीफों को मात दी , दुखों को हराया और अपने चुनौतियों को गिफ्ट बना दिया ।
क्या आप सिर्फ दूसरों की कहानियां पढ़ना चाहते या चाहते हैं कि लोग आपकी कहानी को जानना चाहे ।
क्या आप दिग्गज बनना चाहते हो ?
लीजेंड्स पैदा होते हैं संघर्ष की वादियों से
संघर्ष ही सच्चाई है
दूसरों को दोष देना छोड़ दीजिए ।
अपनी तकलीफों के लिए दूसरों को जिम्मेदार मानना बंद कर दीजिए ।
मैं अपने संघर्षों को धन्यवाद देता क्योंकि इसने मुझे सशक्त बनाया ।
मैं कृतज्ञ हूं अपने संघर्ष के लिए क्योंकि मैं जो हूं वह इसी की वजह से हूं ।
संघर्ष वह भोजन है जिससे बदलाव आता है और संघर्ष से सबसे ज्यादा फायदा उठाने का समय तब है जब वह ठीक आपके सामने हो ।
अभी तो इस बाज की असली उड़ान बाकी है ।
अभी तो इस परिंदे का इम्तहान बाकी है ।
अभी अभी तो लांघा है समुद्र को ।
अभी तो पूरा आसमान बाकी है ।
संघर्ष में आदमी अकेला होता है सफलता में दुनियां उसके साथ होती है
जब जब जब-जब जग किसी पर हंसा है , तब-तब उसने इतिहास रचा है ।
जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा ।
जो चल रहा है उस के पांव में तो छाला होगा ।
बिना संघर्ष के इंसान चमक नहीं सकता जो जलेगा उसी दिये में तो उजाला होगा
कभी संघर्ष को ऐसे पढ़ कर देखिए संग-हर्ष बस फिर दुनिया बदल जाएगी
इत्र से कपड़ों का महकाना कोई बड़ी बात नहीं है , मजा तो तब है जब आपके किरदार से खुशबू आए ।
जिन्होंने आपका संघर्ष देखा है वही आपके संघर्ष की कीमत जानते हैं । नहीं तो औरों के लिए आप सिर्फ किस्मत वाले हैं ।
जितना कठिन संघर्ष होता है जीत उतनी ही शानदार होती है ।
एक और बात जीवन में इतना तो संघर्ष कर लेना चाहिए कि अपने बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए दूसरों का उदाहरण न देना पड़े।
बिना संघर्ष के कोई महान नहीं बनता। पत्थर पर जब तक चोट ना पड़े तब तक पत्थर भी भगवान नहीं बनता।
संघर्ष की सीढ़ी से कामयाबी का आगाज होता है , मेहनत ही सफलता का राज होता है ।
न संघर्ष न तकलीफ है फिर क्या मजा है जीने में ।
तूफान भी रुक जाएगा जब लक्ष्य रहेगा सीने में।
संघर्ष प्रकृति का आमंत्रण है जो स्वीकार करता है वही आगे बढ़ता है
नेपोलियन हिल कहते हैं
ताकत और समृद्धि सिर्फ लगातार प्रयत्न और संघर्ष करने से आती है
सिगमंड फ्रायड कहते हैं
एक दिन वर्षों का संघर्ष बहुत खूबसूरत तरीके से तुम से टकराएगा
संघर्ष अब करना है तो रुकने का कोई काम नहीं , खाली हम बैठेंगे नहीं और सब्र हमसे होता नहीं ।
अज्ञात
राहों में आएगी मुश्किलें बहुत उनसे अब डरना नहीं
गलतियां तो हो जाएंगी पर हर बार उन्हें दोहराना नहीं ।
एक बार जो ठान लो तो रुकने का कोई काम नहीं
संघर्ष करना है तो डरने का कोई नाम नहीं
कार्ल मार्क्स कहते हैं
संघर्ष में जो चलता है वही संसार को बदलता है। जिसने रातों से जंग जीती है सूर्य बनकर वही निकलता है
