THE MORE YOU LEARN THE MORE YOU EARN
जितना तुम सीखते हो उतना तुम कमाते हो । यही सत्य है ।
सफल लोगों की तरफ देखो , उन सब की तरफ जिन्होंने इस दुनिया में सफलता की ऊंचाइयां पायी है ।
वे सब सक्सेसफुल रहे क्योंकि उन्होंने अपने समय का सदुपयोग किया ।
हर समय सीखते रहे , हर समय कुछ नया करते रहे ।
कोई भी सफल व्यक्ति रहा हो , उसने हमेशा अध्ययन मनन चिंतन पर जोर दिया ।
सभी सफल और महान लोगों ने घंटों नई किताबें , नई योग्यतायें विकसित करने में लगाये ।
किसी ने हर रोज 3 घंटे पढ़ने में लगाए तो किसी ने 5 से 6 घंटे ।
सफल लोग कभी भी सीखना बंद नहीं करते ।
हमारे पास 1 दिन में 86400 सेकंड होते हैं , लेकिन ज्यादातर लोग इस समय को बेकार जाने देते हैं ।
यह समय वापस नहीं आने वाला , हमें समय का सदुपयोग करना होगा , हर 1 सेकंड का उपयोग करना होगा ।
अपनी ग्रोथ के लिए अपने परिष्कार के लिए अपने अपग्रेडेशन और अपडेशन के लिए ।
हम अपने समय का अनुपयोगी कार्यों में दुरुपयोग भी कर सकते हैं और सदउपयोग भी ।
1, 1 सेकेंड का समय नई चीज़ सीखने में काम आ सकता है ।
यदि आपने अपने समय को वीडियो गेम खेलने में , पार्टी करने में , बे फिजूल की बातों में खर्च कर दिया तो यह कभी वापस नहीं आने वाला ।
इससे पहले की समय आपके हाथ से निकल जाए । इसका उपयोग कर लीजिए
किताबें पढ़ीये, मेहनत कीजिए, जितना ज्यादा आप कर सकते हैं करिए ।
ज्यादातर लोग अपने सपनों से बहुत पीछे रह जाते हैं ।
अपने ऊपर विश्वास कीजिए इससे पहले कि आपका सपना मर जाए ।
अपने सपने को पूरा करने के लिए वह सब कुछ कीजिए जो इसे साकार कर सके ।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार फेल हो जाते हैं , अपने ऊपर विश्वास करना बंद मत कीजिए ।
जीवन अपने आप में एक टेस्ट है , कई बार आप फ़ेल हो सकते हैं
लेकिन आपकी जिंदगी नाकाम तब बनती है जब आप कोशिश करना बंद कर देते हैं ।
जो भी सपना आपका है पूरी ताकत लगा दीजिए , उसे साकार करने के लिए ।
अपने आपको वह बनने के लिए झोंक दीजिए, जो बनने के लिए आप पैदा हुए ।
वह सब कीजिए जो आपने पहले कभी नहीं किया, सफलता के लिए हरसंभव कदम उठाइए , असंभव को भी संभव बना दीजिए ।
दुनिया के सबसे अमीर इंसान बिल गेट्स जब पूछा गया कि अब भी आपको कौन सा सुपर पावर चाहिए ?
उनका जवाब था वह चाहेंगे कि उन्हें ऐसी ताकत मिले कि वह किताबों को जल्दी जल्दी पढ़ सकें ।
सफलता पैसा नहीं , सफलता शोहरत नहीं , सफलता बड़ा घर नहीं , सफलता आप का सबसे बेहतरीन वर्जन है जिसे बाहर निकालना है।
अपने अंदर मौजूद बीज को वृक्ष बनाना है ।
आप सफलता की राह में कई बार गिर सकते हैं लेकिन आप फिर खड़े हो सकते हैं ।
और इस बार आप पहले से ज्यादा मजबूत बनकर उठेंगे ।
हर बार गिरकर उठना आपके अंदर गुणों को विकसित करेगा।।
इस बात को गांठ बांध कर रख लें अपने आप पर विश्वास करना आप कभी बंद नहीं करेंगे ।
अपने आप पर संदेह कभी मत कीजिए ।
डाउट आपके सपने को मार देगा ।
यह आपकी जिंदगी है और इससे ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं हो सकता ।
लोग असफल होते हैं इसलिए नहीं कि उनमें योग्यता नहीं इसलिए कि उनमें अनुशासन नहीं है ।
आपके अंदर बहुत कुछ है जो चमत्कारी हज , अपने दिमाग और आत्मा को अपनी सफलता की राह में बिछा दीजिए।
दबाव से पाइप फट सकते हैं लेकिन दबाव से हीरे भी बन सकते हैं ।
दबाव और दर्द की चिंता मत कीजिए प्रेशर आप के अंदर के हीरे को बाहर निकाल सकता है ।
आलसी मत बनिए, सोचते मत रहिए ,
कदम उठाइए आगे बढ़िए ।
अपने जीवन की लगाम अपने हाथों में रखिए ।
अपने सपनों को साकार करने के लिए निकल पड़िये ।
मुसीबतों को, बाधाओं को , तकलीफों को , चुनौतियों को आने दीजिए।
इन सब से लड़िये और इन सब के आगे निकल जाए ।
अपनी जिंदगी में क्या करना चाहते हो ?
एक्टर बनना चाहते हो , डायरेक्टर बनना चाहते पॉलिटिशियन बनना चाहते हो , ऑफिसर बनना चाहते हो ,बिजनेसमैन बनना चाहते हो ,
जो भी करना चाहते ही सब बहुत आसान है ।
बस अपने सपने को चुनना है , तय करो और निकल पड़ो
असफ़लता की चिंता मत करो ज्यादा सोचना बंद करो पहला कदम बढ़ाओ, जागो , आगे बढ़ो
