Type Here to Get Search Results !

शादी से पहले शादी जैसा प्यार …

Atul Vinod-

शादी से पहले शादी जैसा प्यार … प्रेम से लेकर शरीर तक … 
सब कुछ पा लेने की जल्दी|
एक शोध के अनुसार, कॉलेज के दौरान जो लड़के शारीरिक सम्बन्ध में लिप्त रहते हैं, वे अक्सर अवसाद में चले जाते हैं. जबकि इंटरकोर्स न करने वाले विद्यार्थी सामान्य रहते हैं. ऐसे पुरुष जिनके अनेक स्त्रियों से रिलेशन होते हैं, वे सेक्स को बहुत महत्वपूर्ण तो समझते हैं, लेकिन अपने सम्बन्ध से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहते. जो पुरुष ज़्यादातर सेक्सुअल कल्पनाओं  में रहते हैं, वे अपने रोमांटिक रिलेशनशिप से कम संतुष्ट रहते हैं.
समय के साथ सम्बन्धों की वर्जनाएं भी टूटने लग गयी| एक वक्त था जब प्रेमी जोड़े आँखों ही आँखों में चाहने लगते थे लेकिन ताउम्र बात करने तक का मौका नही मिल पाता था, मिलने की तो बात ही छोड़ दीजिये| मोहब्बत के वो किस्से बीते जमाने की बात हो गए … प्यार के नाम से ही उठने वाली सिहरन … कसक ..का तो शायद नामो निशाँ नहीं.. वक्त बदलने के साथ प्यार के तौर तरीकों और इसे लेकर सोच में भी बदलाव होना ही था .. लेकिन बात प्यार से काफी आगे पहुँच चुकी है .. लव लस्ट में बदल चुका है प्यार सेक्स बन चुका है …वैसे यह भी दखने में आ रहा है कि लड़कों और लड़कियों में अब अपने जीवन साथी के शादी से पहले सम्बन्ध न होने के प्रति पहले जैसा आग्रह भी नहीं रह गया है. शारीरिक सम्बन्ध .. शादी से पहले … बहुत आम बात हो गई  .. लेकिन इसे विवाह से पहले हर हाल में वर्जित करने के कोई साधारण कारण नहीं थे ..10,-15 साल में ही बहुत कुछ बदल गया .. युवाओं में सेक्स की बातें आम हो गयीं … रिश्ते में बंधने से पहले उस डिजायर को पूरी कर लेने से शरीर का महत्व ही ख़त्म हो गया .. स्त्री की लाज उसके बदन में छिपी होती है … बदन खुल गये शर्म बची नहीं ..  दुष्परिणाम .. विवाह के बाद पुराने रिश्तों को लेकर कलह … असंतुष्टि … कम उम्र में ही सेक्स से बोरियत … नए की चाह| तलाक की सबसे बड़ी वजह भी यही है| शादी के बाद सम्बन्ध का रोमांच ख़त्म हो गया .. तो बोरियत स्वाभाविक है … यदि कम उम्र में शारीरिक सम्बन्ध बन जाए तो कामेक्षा 24-25 साल तक खत्म हो जाती है| ऐसे में जल्दी सम्बन्ध बनाने वाले युवा ज्यादा से ज्यादा 30-35 साल तक इस इच्छा से बोर हो जाते हैं. ये भी कलह का कारण बनता है| एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स की वजह भी शादी से पहले सम्बन्ध के कारण पनपी मल्टी- पार्टनर की लत होती है|
विवाह से पहले शारीरिक सम्बन्ध से जिंदगी के प्रति लगाव कम होने के मामले भी सामने आये हैं|  एक युवती उत्साह में अपने बॉय फ्रेंड से सम्बन्ध तो बना लेती है, लेकिन बाद में ग्लानि महसूस करती है|  इसीलिए युवतियां अपने पार्टनर के खिलाफ रेप का केस भी दर्ज करा देती हैं|  ज्यादातर मामले में युवती पहल नहीं करती. बोयेज़ गर्ल्स को जानबूझकर सेक्स के प्रति झुकाने की कोशिश करते हैं| लडकियाँ भी कई बार पहल करती हैं|  लड़के लड़कियों से मिलने पर उन्हें किसी न किसी तरह से टच से, हाव भाव से, बातों से, अधिक केयरिंग बनकर उन्हें सेक्स की तरफ अट्रेक्ट करते हैं| वो लड़कियों की भावनाओं को हर स्तर से कुरेदने की कोशिश करते हैं|
एक बार संबंध बनाने के बाद लडके उस लड़की को सिर्फ उपयोग की वस्तु समझते हैं और एक दिन छोड़कर चले जाते हैं| कई बार लडकों के पास ऐसे सुबूत रह जाते हैं जिसके दम पर लड़कियों को जिंदगी भर ब्लैकमेल करते हैं| सीधी सादी लड़कियाँ जिंदगी भर सफर करती हैं| सेक्स के प्रति लड़कों को भडकाने में फिल्म, टीवी और विज्ञापन बहुत हद तक ज़िम्मेदार हैं| एक्ट्रेस और मोडल्स के भडकाऊ कपड़े और अदाएं कम समय में ही युवाओं को सेक्स में झोंक रही हैं| एक पोस्ट में किसी ने लिखा कि एक वैश्या अच्छी होती है, जो लोगों की सैक्स की भूख मिटाकर उन्हें बलात्कारी होने से बचाती है. लेकिन एक एक्ट्रेस और मोडल अपने अंग प्रदर्शन, नग्नता और गंदे हाव-भाव से अनेक लोगों को दुराचारी बनने के लिए उकसाती है| युवा इन्ही से प्रेरित होकर सेक्स में एक्सपेरिमेंट करते हैं| इसलिए रिश्ते भी तार तार कर दिए जाते हैं|  सेक्स एक दिव्य कार्य है जो प्रेम बन जाए तो आनंद देता है और वासना बन जाए तो अतृप्ति और ग्लानि|

 

इस विषय पर क्या सोचती है युवतियां? 

इंजीनियरिंग की छात्रा इप्सिता सेनगुप्ता के अनुसार मैं खुद एक भारतीय लड़की के रूप में ऐसा नहीं करूंगी और न ही मैं दूसरी भारतीय लड़कियों की वकालत करूंगी, इससे पहले कि वे शादी करें। अब इससे पहले कि लोग मुझे मुझे टिपिकल इंडियन गर्ल कहें मेरी बात कहें| मैं तथाकथित ‘भारतीय संस्कृति’ के खिलाफ जाने से डरती नहीं भारत में बेफोर मेरिज सेक्स की कारन लड़की आशाहीन और इस्तेमाल किया हुआ महसूस करती है, और मानसिक रूप से टूटने लगती हैं , अवसाद में डूब जाती है, और कभी-कभी आत्महत्या भी कर लेती है।
मेरे अनुसार, शादी से पहले सेक्स से बचा जाना चाहिए क्योंकि अगर कुछ गलत होता है, तो औसत भारतीय लड़की मानसिक रूप से इसे संभालने में सक्षम नहीं होगी। इसके अलावा, आगे देखने के लिए और भी बहुत सी महत्वपूर्ण चीजें हैं … जैसे किसी का करियर बनाना, अच्छी शिक्षा की तलाश करना, नए कौशल सीखना आदि। सेक्स ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे कोई बिना किए नहीं रह सकता।