Type Here to Get Search Results !

मन की शक्ति

मानसिक दृढ़ता

ATUL VINOD 



एक ऐसी शक्ति जो आपको दबाव को तनाव को, प्रतिरोध को सहने की ताकत देती है । 



जब आप थकने लगे , जब आप हारने लगे,  जब आप हताश हो जाए जब आप निराश हो जाएं तब आपको लड़ने का साहस देती है आपके मन की शक्ति ।



जब समय कठोर हो जाए 



जब अपने साथ छोड़ने लगे 

जब सब कुछ बेगाना हो जाए



तब सशक्त मानसिक क्षमता 

दृढ़ प्रतिज्ञ भावनाएं

मजबूत इच्छाशक्ति 

आपको ऊपर उठाती हैं 



यह आप को गिरने नहीं देती 

यह आपको हारने नहीं देती 

यह आपको निराशा की गर्त में जाने नहीं देती



आपकी मन की शक्ति से बढ़कर और कुछ भी नहीं ।



यदि मन शक्तिशाली है 

यदि मन एकाग्र है 

यदि मन सशक्त है 

यदि मन मजबूत है 

यदि मन दमदार है 



तो फिर मुझे किसी बात का डर नहीं



मैं अपने भाग्य का निर्माता खुद हूँ



मेरी मानसिक क्षमता का मुकाबला कोई नहीं कर सकता



यह सबसे अलग है 

सबसे ज्यादा शक्तिशाली है 



मैं अपने भाग्य का निर्माता खुद हूँ 



मैं जो चाहता हूं उसे हासिल कर लेता हूं इसलिए नहीं कि सारी  चीज मुझे अपने आप मिल जाती है



बल्कि इसलिए कि मैं अपनी क्षमताओं से उन्हें हासिल करने का माद्दा रखता हूं ।



मैं अपनी क्षमताओं को , शक्तियों को बढ़ाने का आज ही फैसला लेता हूँ । 



हो सकता है मेरी मनचाही चीजें आज मुझसे दूर दिखाई दे ।



हो सकता है दूसरे मेरी योग्यता व क्षमता में यकीन ना करते हो ।



अपनी क्षमताओं का उपयोग करें 

अपनी शक्तियों को पहचाने 

अपनी ताकत को जाने और उनका उपयोग करें 

सफलता जरूर हासिल होगी।



अपनी खूबियों का इस्तेमाल करें 



अपनी कमजोरियों को मजबूती में बदल दें 



अपने आपसे यह वादा करें कि आप इतने मजबूत बनेंगे कि कोई भी बाधा आप को रोक नहीं सकेगी 



डरा नहीं सकेगी

हटा नहीं सकेगी



अपने भाग्य का निर्माता आप स्वयं हैं अपनी तकदीर के मालिक आप खुद हैं 



आप का मन ही आप का सबसे बड़ा दोस्त है ।



आपका मन ही आप का सबसे बड़ा दुश्मन है ।



अपने मन को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मत बनने दें



अपने मन की ताकत का इस्तेमाल करें 



उसे अपने हक में करें 



उसे एकाग्र करें और आगे बढ़ जाएं ।



मैं लंबा हूँ मोटा हूँ पतला हूँ



इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं सुंदर हूं  बदसूरत हूं 



अकेले मेरी मानसिक क्षमता मेरे मन की ताकत मुझे वह सब दे सकती है जो मुझे चाहिए ।



आपके जीवन की लड़ाई अमेरिका में नहीं लड़ी जाने वाली



आपके जीवन की लड़ाई चीन में नहीं लड़ी जाने वाली 



आपके जीवन की लड़ाई आपके मन में लड़े जाने वाली है । 



आप का सबसे बड़ा युद्ध आपके अंदर बैठे हुए मन को भटकाने वाले दुश्मनों से होने वाला है 

इस युद्ध को आप खुद लड़ेंगे 



दुश्मन जाना पहचाना है , जमीन आपकी है , मन आपका है ।



आपका मन ही है जो आप की जीत तय करेगा 



आपका मन ही है जो आप की हार तय करेगा ।



क्योंकि मन ही सब कुछ है मन ही ताकत है मन ही कमज़ोरी है । 



अपने मन को अपने काबू में करो 



अपने मन को बदल डालो 

मन का संपूर्ण कल्प कर दो ।



मन को बदल दोगे तो दुनिया बदल जाएगी



जो मैं आज करता हूं वही मेरा भविष्य बनता है 



कल का काम आज ही कर डालो 



आज का काम अभी कर डालो 



यही क्षण मेरे हाथ में है 



और इसी क्षण को मैं बदल देता हूं 



इस क्षण को मैं अपने काबू में ले आता हूँ ।



बदलाव की शुरुआत आज से अभी से ।





ये लेख कॉपीराईट के अंतर्गत आता है इसे बि‍ना अनुमति किसी भी रूप में उपयोग नही किया जा सकता