शक्तिपात कुण्डलिनी महा-सिद्ध-योग .. P अतुल विनोद
शक्तिपात कुण्डलिनी महा-सिद्ध-योग .. P अतुल विनोद
Shaktipat Kundalini Maha-Siddha-Yoga .. P Atul Vinod

कुंडलिनी शक्ति का जागरण शक्तिपात से होता है| शक्तिपात तब होता है जब हमारे अंदर शक्ति के जागरण की इच्छा पैदा होती है| जब शक्ति के जागरण की जिज्ञासा पैदा होती है तो समझ लेना चाहिए कि महाशक्ति की प्रेरणा ही इसके पीछे काम कर रही है|
जब महाशक्ति का अनुग्रह होता है तब ही जिज्ञासा पैदा होती है| जब शक्ति का अनुग्रह होता है तो हमारे अंदर आस्तिकता, श्रद्धा, विश्वास, सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अस्तेय, ब्रम्हचर्य जैसे गुण प्रकट होते हैं|
यह शक्तिपात सीधे शक्ति के अनुग्रह से हो सकता है या शक्ति की कृपा के कारण सद्गुरु के अनुग्रह से|
जब जिज्ञासा पैदा होती है तो इसके साथ ही भाव पवित्र होने लगते हैं| ईश्वर से लगाव बढ़ जाता है| ध्यान और सपने में सिद्ध महात्मा, देवता, देवी के दर्शन होने लगते हैं|
इस वक्त उस सर्वोच्च सत्ता तक पहुँचने की इच्छा प्रबल हो जाती है|
व्यक्ति का आत्म-तत्व के प्रति श्रद्धा भाव और विश्वास बढ़ जाता है|
वास्तव में आत्म तत्व देखा नहीं जा सकता लेकिन उसकी अनुभूति की जा सकती है|
जैसे वस्तु के स्वाद को देखा नहीं जा सकता लेकिन उसकी अनुभूति होती है| जैसे करंट को देखा नहीं जा सकता लेकिन उसकी अनुभूति होती है| जैसे वायु को देखा नहीं जा सकता लेकिन उसकी अनुभूति होती है|
शक्ति के अनुग्रह और जागरण से इस आत्म और परम तत्व की अनुभूति अपने अंदर ही होने लगती है|
शक्ति की अनुभूति के द्वारा जो बोध होता है उसे अनुभव कहते हैं|

ये शक्ति “पर” तक पहुचाती है इसीलिए ये परा शक्ति ही अनुभूति कहलाती है|
यही शक्ति भावों का उद्बोधन करती है| ये भाव ही इच्छा है इससे ही ज्ञान और क्रिया होती ही | इसीलिए इसे ज्ञानवती और क्रियावती कहा जाता है|
भावबोध के साथ क्रियावती और ज्ञानवती शक्ति “पर” तक पहुचती है | “पर” तक पहुचाने वाली ये शक्ति ही अनुभूति है|
शक्ति के जागृत ना होने पर ज्ञान नहीं हो सकता ज्ञान के बिना क्रिया नहीं हो सकती और क्रिया के बिना “पर” का साक्षात्कार नहीं हो सकता|
अनुभूति/ पराशक्ति पांच प्रकार की होती है
अलग-अलग भावों के साथ अपने उत्थान के रास्ते के अवरोध को हटा देती है|
विभिन्न क्रियायों से अवरोधों को हटाते हुए यह उस परम शक्ति को उस तरह उद्घाटित कर देती है जैसे बादल को हटाते ही सूर्य प्रकट हो जाता है|
वृत्तियाँ ही बादल हैं जिनसे सूरज ढका हुआ है| जैसे-जैसे यह विशिष्ट शक्ति क्रियावती होती है वृत्तियों का निरोध होने लगता है|
जैसे जैसे वृत्तियों का निरोध होता है ज्ञान रुपी सूरज से बादल हटने लगते हैं| यह अनुभव युक्त ज्ञान है| परमात्म ज्योति , परम प्रकाश इसी ज्ञान से अनुभव का विषय बन जाते हैं|
यहाँ किसी तरह का भ्रम नहीं रहता महाशक्ति स्वयं क्रियावती और ज्ञानवती होकर प्रकाश बन जाती है और इसी शुद्ध प्रकाश में परम प्रकाश प्रकट होता है|
इसे प्रत्याभास कहते हैं ज्ञान के साथ मन एकाग्र होने लगता है|

यहाँ ध्यान घटित होता है … इन्द्रिय स्वभाविक रूप से बाहर भागना बंद कर देती है, भोगों की इच्छा खत्म होने लगती है… यही वृत्ति निरोध और इन्द्रिय निग्रह की अवस्था है|
भोग, विषय, वासना हटते ही रोगों का नाश होने लगता है| ध्यान से परम का प्रत्याभास होने लगता है|
इस तरह क्रिया से ज्ञान और ज्ञान से ध्यान होता है|
ध्यान से पहले ज्ञान, ज्ञान से पहले क्रिया, क्रिया प्राणायाम प्रधान है| जागृत शक्ति द्वारा स्वयं होने वाला प्राणायाम सिद्ध प्राणायाम है|
शक्तिपात मार्ग में पहले इन्द्रिय निग्रह होता है फिर मन का निग्रह| मन का निग्रह प्राण के निग्रह से होता है|
मन प्राण के अधीन होता है|
इसलिए शक्ति सिद्ध प्राणायाम से प्राण का संयम करती है|
यहाँ बोध अवस्था प्राप्त होती है|
बोध होने पर परम का ज्ञान, ध्यान में होने लगता है|
ज्ञान से ध्यान और ध्यान से परम का बोध …..बस उसी की इच्छा … उसी में निमग्न ….. आनंद का प्रकाश … बार बार उसी में रम जाने की चेष्टा …. बस लय हो जाओ …..
इस बोध अवस्था में शिव और शक्ति दोनों का ज्ञान होता है|
मैं वही हूँ … सो… हम ………… इस स्पंदन शक्ति से कुण्डलिनी चक्र भेदन और ग्रंथि भेदन के लिए प्रेरित होती है|
बोधावस्था के बाद सिद्धावस्था आती है … इस अवस्था में कुण्डलिनी की मौजूदगी का पता चलता रहता है..
इस अवस्था में साधक में मंत्र ज्ञान प्रकट होता है|
औषधि ज्ञान और संस्कार जन्य ज्ञान भी प्रकट होते हैं|
यहाँ ब्रम्ह का सत्य, आदि, आनंद, नित्य रूप का ज्ञान होता है ये सिद्धावस्था है|
शक्तिपात साधना,शक्तिपात कैसे करें,शक्तिपात मंत्र,शक्तिपात योग रहस्य,शक्तिपात दीक्षा गुरु,गुरु शक्तिपात,शक्तिपात का अर्थ,शक्तिपात करने के तरीके,सिद्धयोग ध्यान की विधि,Siddha Yoga,सिद्धयोग अनुभव,सिद्धमहायोग क्या है,सिद्ध महायोग,सिद्ध महायोग साधन,नाथ योग: Nath Yoga ,श्री गोरख नाथ जी योग,गुरु मछंदर नाथ ,मत्स्येंद्रनाथ मंत्र,गुरु मछिंदरनाथ,सिद्ध कौन है,