नए सिरे से कैसे शुरू करें?……….. हर उम्र में कुछ नया करसकते हैं आप?
ज़ख्म से ज़िन्दगी की और ………. एक नया आगाज़?
पछताओ मत………… नए सिरे से शुरू करो
हर दिन आपकी जिंदगी की नई शुरुआत का प्वाइंट बन सकता है| जिंदगी में कभी भी देर नहीं होती| आप किसी भी उम्र में नए सफर का आगाज कर सकते हैं| आप आज और अभी एक नया कदम उठा सकते हैं|
अमेरिका के पहले बिलियनेअर हेनरी फोर्ड 40 के दशक तक केवल एक मैकेनिक ही थे।
दुनियाभर में मशहूर मैक्डॉनेल्ड्स की स्थापना करने से पहले 50 की उम्र तक रे क्रॉक बेहद कम आमदनी वाले सेल्समैन थे।
जब कर्नल सैंडर्स ने कैंटकी फ्राइड चिकन (केएफसी) स्टोर शुरू किया था तब उनकी उम्र 60 से अधिक थी।
जब यूएस के राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन को पद के लिए शपथ दिलवाई गई थी, तब उनकी उम्र 70 साल से ज्यादा थी।
उम्र के दूसरे छोर पर एपल कंप्यूटर्स के संस्थापक स्टीव जॉब्स ने जब अपना बिजनेस शुरू किया, तब उनकी उम्र लगभग 25 साल थी।
किसी भी करियर को शुरू करने या बदलने की सबसे अच्छी उम्र वही होती है, जो इस वक्त आपकी है।
इसी तरह सीखने की भी कोई उम्र नहीं होती किसी भी उम्र में आप नई लर्निंग की शुरुआत कर सकते हैं| इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप 40 साल के हो गए हैं| 50, 60, 70 या 80 के| आपके अंदर यदि विल पॉवर है तो आज ही मनचाहा कदम उठा लें|
आप अपनी सीमाएं खुद तय करते हैं प्रकृति ने कभी भी आपको सीमा में नहीं बांधा| आपकी सफलता की बुनियाद आपकी उम्र पर निर्भर नहीं करती| बल्कि आप क्या सोचते हैं यह मायने रखता है| कई लोग कहते हैं कि मैं अपनी जिंदगी की अच्छी शुरुआत नहीं कर सका क्योंकि मैं अपनी जिंदगी में बहुत लेट हो चुका था और मैं वहीं का वहीं रह गया|
आपके अंदर वह शक्ति है जो आपको पूरी तरह से बदल सकती है| इसी वक्त आप नई दिशा में एक नया कदम रख सकते हैं| आप अपनी उम्र को अपनी राह का रोढा खुद बनाते हैं| और यह अवरोध आपके मन का है| आपके पास आज भी चॉइस है अपने जीवन की नई दिशा के चुनाव की| अपने आलस और इच्छाशक्ति की कमी को छुपाने के लिए उम्र का बहाना मत बनाइए|
आपके पास हमेशा अपनी जिंदगी को बेहतर करने का ऑप्शन मौजूद रहता है| अपनी नोलेज को बढ़ाइए और राइट एक्शन लीजिए| जिससे कि आप अपना गोल हासिल कर सकें | आप नई शुरुआत इसलिए नहीं कर पाए क्योंकि आपने अपने लक्ष्य को कभी भी अपने संकल्प से नहीं जोड़ा| अभी तक आप जैसे भी जी रहे थे, जैसे भी जी रहे हैं इसकी चिंता मत कीजिए| अभी कागज पेन उठाइए प्लान तैयार कीजिए| आप अपनी डेस्टिनेशन आज भी बदल सकते हैं| आप उन्नति कर सकते हैं| अपने आप को DEVELOP कर सकते हैं| सही जानकारी और सही कदम के साथ |
इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे आपको अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करनी है और कैसे इसे नए सिरे से बनाना है?
अपने आप को चुका हुआ मत मानिए यदि आप सांस ले रहे हैं, यदि आपके हाथ पैर चल रहे हैं तो ये मान के चलिए विधाता ने आपको अपनी जिंदगी का सही मकसद और सही डेस्टिनेशन हासिल करने का अभी भी मौका दे रखा है|
जिंदगी में यदि आप किसी कारण से असफल हो गए हैं तो खुद को हालात का शिकार मानकर हाथ पर हाथ रखकर बैठे नहीं| डर को जिंदगी को पैरालाइज करने का मौका ना दें| इसे नया मौका मानते हुए आगे बढ़ जाए|
हर दिन एक नई शुरुआत है| हर दिन एक नया मौका है| हर दिन एक नया अवसर है|
कुछ अच्छा और बेहतर करने का| कुछ नया करने का|
हर क्षण को बेहतर बनायें, अच्छा और खूबसूरत बनाए|
हम यहां पर आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप एक नया स्टेप ले सकते हैं|
१- क्षमता, साहस, प्रेम, शांति और कॉन्फिडेंस से भरकर धैर्य के साथ कदम उठाएं| यह आपकी नई जिंदगी की बुक के नये चैप्टर की शुरुआत नहीं है| यह आपकी जिंदगी की नई किताब की शुरुआत है|
२- जीवन निरंतर चलते रहने वाली प्रक्रिया का नाम है| आपका हर एक कदम आपकी जिंदगी में कुछ ना कुछ नया योगदान करता है| आप इस दुनिया में हैं, कुछ नया खोजने के लिए| अपने आपको नए रूप में ट्रांसफॉर्म करने के लिए| आप यहां हैं क्योंकि आपको कुछ और हासिल करना है|
२-जीवन बदलते रहने का नाम है| कुछ नया करने का नाम है| जो क्षण अभी है वह एक क्षण में ही इतिहास में चला जाएगा| हर क्षण कुछ नया करने का अवसर है इसलिए बदलाव को स्वीकार कीजिए|
३- नदी की दिशा के विपरीत बहने की कोशिश मत कीजिए| अपनी सिचुएशन को एक्सेप्ट कीजिए और प्रतिरोध को खत्म करके नए सिरे से शुरुआत करने का फैसला कीजिए|
३-लंबी गहरी सांस लीजिए हर सांस के साथ इस अवसर के सभी पहलुओं पर विचार कीजिए| ईश्वर से संवाद आपको एक नई प्रेरणा देगा|
४-जीवन को कृतज्ञता(GRATITUDE),लव, एप्रिसिएशन से भर दीजिए
५-अंत से शुरुआत कीजिए यानी जो आप पाना चाहते हैं जो आप बनना चाहते हैं उसे महसूस कीजिए| उसे विजुलाइज कीजिए| वैसा होने का भाव रखिए और फिर उसके लिए शुरुआत कर दीजिए|
५-अपने सीमित विश्वास को, आलस को, बहानों को अलविदा कर दें, अपने आपको पोलाइट और फ्लैक्सिबल बनाइए|
६-अपने अविश्वास, संदेह, शंकाओं को हटा दीजिए| ऊपर वाले पर भरोसा रखिए आगे बढ़ जाईये|
७-अपनी आत्मा से कहिए कि वह आपका मार्गदर्शन करे, आपके अंदर आत्मा के रूप में स्वयं परमात्मा बैठे हुए हैं|
८-सिर्फ लक्ष्य और परिणाम पर फोकस मत कीजिए जिस यात्रा पर आप चल रहे हैं उस यात्रा को भी शांति से, प्रेम से खुशी से महसूस कीजिए|
९-अपने भीतर की समझदारी पर विश्वास कीजिए, आप की आंतरिक WISDOME आपकी हमेशा मदद करेगी
१०- हर मिनट को ऐसा जियें जैसे कि आपके पास ये आखिरी मिनट ही बचा है| और उस मिनट में अपना सब कुछ देने की कोशिश करें| हार से मत डरिए|
११- हमेशा अच्छे की उम्मीद कीजिए, अपने आप को धन्यवाद कीजिए और आगे बढ़ जाइये| आपके अंदर वह शक्ति है जो आपको पूरी तरह से बदल सकती है| इसी वक्त आप नई दिशा में एक नया कदम रख सकते हैं| आप अपनी उम्र को अपनी राह का रोढा खुद बनाते हैं| और यह अवरोध आपके मन का है| आपके पास आज भी चॉइस है अपने जीवन की नई दिशा के चुनाव की| अपने आलस और इच्छाशक्ति की कमी को छुपाने के लिए उम्र का बहाना मत बनाइए| आपके मनचाहे भविष्य कि शुभकामनाओं के साथ बहुत बहुत धन्यवाद|
अतुल विनोद

